मध्य प्रदेशमनोरंजन
छात्र-छात्राओं को हिल स्टेशन का भ्रमण कराकर दी जानकारी
सिलवानी। छात्र-छात्राओं को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल व हिल स्टेशन का भ्रमण कराकर एतिहासिक व पुरातत्व महत्व की जानकारियों से अवगत कराया जाकर किताबी ज्ञान के अतिरिक्त बैसिक ज्ञान से परिचित कराया। नगर के मां शारदा कॉलेज के छात्र-छात्राओं का दल शिक्षकों के नेतृत्व में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल व हिल स्टेशन पचमढ़ी पहुंचा।
शिक्षक अभय जैन ने बताया कि भ्रमण के तहत छात्र छात्राओं को चौड़ागढ़, गुप्त महादेव, बड़ा महादेव, पांडव गुफा, हांडी खोह, धूपगढ़, जटाशंकर आदि स्थलों का अवलोकन कराया गया। इस दौरान पुरातत्व महत्व की जानकारी व हिल स्टेशन पर विभिन्न ऋतुओ में आयोजित होने वाली गतिविधियो की जानकारी से भी रुबरु कराया।



