खेल
गुरुवार को आयोजित होंगी सीएम कप प्रतियोगिताएं
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सीएम कप प्रतियोगिताएं गुरुवार को उत्कृष्ट स्कूल के विशाल मैदान पर आयोजित की जाना है जिसके तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं तैयारियों को मूर्त रूप देने के लिए युवा ब्लॉक समन्वयक सुभाष रैकवार, पीटीआई विक्रम सिंह ठाकुर, पीटीआई राम गोपाल नेमा, बॉक्सिंग कोच राहुल कुशवाह, अमर सिंह शाक्य, कार्यक्रम संचालक ओंकार रैकवार, रूबी खान, नरेंद्र कुशवाहा, अरविंद सिंह ठाकुर, योगेश चक्रवर्ती, संस्कार तोमर, राजा लोधी आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मैदान को पूरी तरह तैयार किया गया है तहसील के स्कूलों के करीब एक हजार खिलड़ियों के शामिल होने की संभावना है जो फुटबॉल, व्हालीबॉल, खोखो, कबड्डी, कुश्ती और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अपनी किस्मत आजमा आएंगे।



