क्राइममध्य प्रदेश

कोटखेड़ा में भगवती मानव कल्याण संग़ठन के सदस्यों द्वारा पकड़ा गया सरकारी राशन

सोमवार को दिया था राशन वितरण में अनिमिताओ की जाच हेतु ज्ञापन
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी

दमोह, तेन्दूखेड़ा । तेन्दूखेड़ा मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर ग्राम कोटखेड़ा में शारदा स्व सहायता समूह के द्वारा सरकारी राशन वितरण किया जाता। ग्रामीणों का आरोप है कि समूह द्वारा राशन वितरण नियमान्यसार नही किया जाता है। इसके लिए सोमवार को तेन्दूखेड़ा में अनुविभागीय अधिकारी को समस्त ग्रामीणों द्वारा एक शिकायती आवेदन दिया था।सन्तोष,भगवत, रमेश, निरपत हल्के भाई ने बताया कि माँ शारदा स्व सहायता समूह को माह अक्टूबर के राशन 70.98 क्विंटल गेहू, 47.32 क्विंटल चावल, 66 किलो शक्कर, 400 किलो नमक, साथ ही केंद्र सरकार द्वारा 14.40 क्विंटल गेहू, 57.60 क्विंटल चावल चाबल प्राप्त हुआ था। जो समूह द्वारा जनता को नही दिया गया था । माह नम्वबर में राज्य सरकार द्वारा 48.60 क्विंटल गेंहू, 33.80 क्विंटल चावल, 400 किलो नमक, 60 किलो शक्कर, केंद्र सरकार से 14.40 क्विंटल गेंहू,57.60 क्विंटल चावल प्राप्त हुआ था जिसमे केंद्र सरकार द्वारा दिया गया राशन जनता में नही बाटा गया था।इसके विरुद्ध लोगो ने जांच के लिये आवेदन किया। जांच के डर से समूह के लोगो द्वारा वह अनाज घरों से बाहर निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट करने लगे तभी लोगो ने सरकारी राशन को ट्रेक्टर ट्राली समेत भगवती मानव कल्याण संग़ठन शाखा तेन्दूखेड़ा के सदस्यों एवम ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी श्याम बेन का फोन लग सका, वही जिला राशन अधिकारी राजेश पटेल ने फोन नही उठाया ।

Related Articles

Back to top button