क्राइममध्य प्रदेश

पंचायत में लाखों की खकरी हुई चोरी और ग्रेवियन मिटा, उपसरपंच ने लगाए वर्तमान सरपंच पर सीधे आरोप

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । जबेरा जनपद पंचायत पहले से अपने कारनामों से चर्चित हैं ।यहाँ अधिकारियों और कर्मचारियों व इंजीनियर की मिली भगत की बानगी इमलिया मानगढ़ में देखनो को मिलती हैं ।यहां पूर्व सरपंच जमालुद्दीन खान द्वारा खकरी व ग्रेवियन का निर्माण किया गया था जिसे क्षति व मिटाकर नवनिर्वाचित सरपंच सपना पति परषोत्तम यादव द्वारा नवीन खकरी का निर्माण किया जा रहा है । वर्तमान उपसरपंच राकेश सिंह ने भी आरोप लगाया है कि पूर्व सरपंच के द्वारा किये गए कार्य को ना मिटाकर नये सिरे से कार्य किया जाये परन्तु उपसरपंच की बातों को ताक पर रख दबंगता पूर्वक नवीन खकरी का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं पूर्व सरपंच जमालुद्दीन खान के द्वारा जब बड़ादेव के यहां किये गए खकरी निर्माण को देखा तो खकरी का नामोनिशान तक नहीं मिला।जिसका ग्रामवासियों ने सरपंच व अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया और उपसरपंच राकेश सिंह ने पूर्व सरपंच द्वारा बनाई गई खकरी को क्षति व मिटाकर नवनिर्वाचित सरपंच द्वारा नई खकरी का निर्माण की जाने का आवेदन थाना नोहटा व अन्य अधिकारियों को दिया है । सरपंच की दबंगई से ग्रामवासी काफी परेशान हैं ।

Related Articles

Back to top button