क्राइम

दो अबोध बच्चियों के साथ चाचा ने की दरिंदगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
रीवा । दो अबोध बच्चियों के साथ सगे चाचा ने दरिंदगी की है। हैवानियत की शिकार अबोध बच्ची को चोटे आई है। मां दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंची जिस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। वहीं पीड़ित बच्चियों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया गया है ।
रीवा जिले के लौर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला 1 दिसम्बर को अपने दो बेटो और एक बेटी को छोड़ने के लिए स्कूल गई थी। घर में पन्द्रह माह की बच्ची अकेले थी। उसी दौरान बच्ची के चाचा ने उसके साथ दरिंदगी की । वह उसे ओसारी में ले जाकर दरिंदगी कर रहा था। जब महिला घर पहुंची तो ओसारी में चाचा की हरकत देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। बच्ची जोर-जोर से रो रही थी और उसके गुप्तांग से खून निकल रहा था। किसी तरह महिला ने बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया और उसे लेकर कमरे में चली गई। महिला के पति बाहर काम करते है।
जिनको फोन करके महिला ने पूरे घटना की जानकारी दी और रिपोर्ट लिखाने की बात कही जिसे देवर ने सुन लिया और कमरे में आकर महिला के साथ जमकर मारपीट की। रिपोर्ट लिखाने पर उनको जान से मारने की धमकी दी। उक्त आरोपी सात साल की बड़ी भतीजी को भी हवस का शिकार बनाया था। 16 अक्टूबर को उसने सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया था लेकिन चाचा के डर से उसने मां को इस घटना की जानकारी नहीं दी थी। जब मां उसको तकलीफ शुरू हुई तब उसने मां को चाचा की हरकतें बताई थी। उस समय लोकलाज के डर से परिजनों ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज नहीं करवाई जिससे आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए और उसने एक पन्द्रह माह की बच्ची के साथ इस खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला।
दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंची महिला, मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ा
शनिवार को पीडित महिला दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंची। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के दो मामले दर्ज किये। वहीं घर में दबिश देकर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जिससे अब घटना के संबंध में पूछताछ जा रही है। इस खौफनाक घटना को सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।
दरिंदगी की शिकार बच्ची घायल, पुलिस लेकर आई अस्पताल
इस खौफनाक घटना का शिकार हुई पन्द्रह माह की बच्ची घायल हो गई। पुलिस सांयकाल दोनों बच्चियों को लेकर जिला अस्पताल आई जहां उनका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। पन्द्रह माह की बच्ची को काफी चोटे आई है और काफी ब्लड निकल रहा था। चिकित्सक उसकी हालत पर नजर रखे हुए है। घटना का शिकार हुई बच्ची काफी डरी हुई है। थाने में लगातार बच्ची दर्द की वजह से रोती रही जिस पर उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

Related Articles

Back to top button