मध्य प्रदेश

सफाई कर्मचारी चला रहा था, कचरा वाहन, पलटा, कर्मचारी घायल

सिलवानी। नगर परिषद सिलवानी में इस समय सफाई कर्मचारियों की मनमानी चल रही है। सोमवार की शाम को एक कचरा एकत्रित करके वाहन नूरपुरा भोडिया रोड पर कचरा संग्रहण स्थान पर जा रहा था कि बताया जाता है कि जिसे सफाई कर्मचारी चला रहा था जो कि पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे कर्मचारी भी घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के इस कचरा वाहन पर ड्राइवर राहुल कुशवाहा पदस्थ है। दुर्घटना के समय प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार उक्त वाहन सफाई कर्मचारी राहुल कलोसिया चला रहा था।
स्वच्छता अभियान के तहत नगर में घर घर से कचरा एकत्रित करने के लिए कई वाहनों का संचालन किया जा रहा है। और सभी वाहनों पर ड्राइवर भी तैनात किए गए है। इसके बाबजूद ड्राइवर बनने के बाद वह अपने को नगर परिषद का मालिक समझने लगते है, घर पर आराम और कचरा वाहन को सफाई कर्मचारी ही चलाते नजर आते है।
इस संबंध में नगर परिषद सिलवानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील जैन का कहना है कि मुझे कचरा वाहन पलटने जानकारी मिली है, और वाहन भी वहा से उठवा लिया गया है। संबंधित कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button