क्राइम

अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, चार घायल, एक गंभीर भोपाल रिफर

रिपोर्टर : नसीम अली
दीवानगंज । रायसेन जिले के भोपाल विदिशा हाईवे शाहपुर भर्तीपुर मार्ग वेयर हाउस के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया, वहीं सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस चौकी पर पदस्थ राजू चौहान मौके पर पहुंचे, घायलों को अस्पताल पहुंच गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरखेड़ी चौराहे से काम करके लौट जोगीपुरा भर्तीपुर निवासी चार व्यक्ति जो मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। भोपाल विदिशा हाईवे शाहपुर भर्तीपुर मार्ग बेयर हाउस के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। राजकुमार अहिरवार, मुकेश धानक, विजय विलाला ठाकुर, मलाम अहिरवार, मालम अहिरवार गंभीर रूप से घायल है जिसकी हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

Related Articles

Back to top button