मध्य प्रदेशराजनीति

गुजरात चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने से कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में भाजपा कार्यालय दशहरा मैदान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू ने गुजरात चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा कि लोगों को भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्य पसंद आ रहे हैं यही कारण है कि अब कोई विकल्प भाजपा का नहीं बचा है। लोग विकास को प्राथमिकता देकर भाजपा की सरकार देश में भी बनाएंगे।
‌‌ इस अवसर पर नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, पार्षद अजय जाट, सुदर्शन घोसी, अजय जैन, बृजेश लोधी, महेश साहू, लोकराज सिंह, पुरुषोत्तम कुशवाहा, मेहरबान सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button