क्राइम

विवाहिता फांसी के फंदे पर झूली, हुई मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम सागोनी में एक 32 वर्षीय विवाहिता महिला अपने घर में म्याल पर रस्सी का फंदे पर झूलती हुई पाए जाने पर चीख पुकार मच गई सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
‌ जांच अधिकारी मालवीय से मिली जानकारी के मुताबिक सागोनी गांव निवासी प्रहलाद कुशवाह की 32 वर्षीय पत्नी किरण कुशवाह और उसके बच्चे घर पर थे। प्रहलाद बेगमगंज बाजार करने आया हुआ था। शाम करीब 4 बजे प्रह्लाद के पास परिजनों का फोन आया कि किरण घर पर नहीं है आसपास तलाश कर लिया पता नहीं चल रहा है, तब प्रहलाद वापस गांव पहुंचा तलाश करने पर घर के अंदर एक कमरे में किरण फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवा कर आवश्यक करवाई उपरांत शाम हो जाने के कारण शव को सिविल अस्पताल स्थित मर्चुरी भवन में रखवा दिया मंगलवार की सुबह पीएम करा कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।
फांसी लगाने का कारण अज्ञात है मृतिका के पास से कोई भी सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है परिजन भी कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं मृतका के दो बेटे और एक पुत्री है बड़ा बेटा 12 वर्ष का है मृतिका का मायका बेगमग़ज ईश्वर नगर चुरक्का है । सूचना देकर परिजनों को भी पुलिस ने बुला लिया और उनके भी बयान दर्ज किए हैं। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि फांसी लगाने का कारण अज्ञात है मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button