खेल

विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दमोह ने छतरपुर को हराया दमोह शिक्षा विभाग क्रिकेट टीम पहुंची अगले दौर में

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । संभाग स्तरीय नवें विभागीय लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट जो 17 दिसम्बर से 19 दिसंबर तक सागर में आयोजित हो रहा है । इसका उद्घाटन मैच दमोह और छतरपुर के मध्य हुआ । टॉस दमोह कप्तान विवेकदत्त शर्मा डीएसओ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जिसमें दस ओवर के मैच में दमोह ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 61 रन बनाये जिसके जवाब में छतरपुर की टीम दमोह के गेंदबाज ग़ौरी शोऐब पठान, रूपेश और शुभम की घातक गेंदबाजी के बदौलत मात्र 51 रन पर ढेर हो गयी और दमोह ने अगले दौर में प्रवेश किया । गेंद और बल्ले से हरफनमौला प्रदर्शन करने पर शुभम रैकबार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । अगले दौर में दमोह का मुकाबला पन्ना से होगा । दमोह शिक्षा विभाग की टीम से कोच आरबी सिंह, दिलीप उपाध्याय बीआरसीसी, अतुल तिवारी, अनरत, धर्मेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, रवि, गनेश, डीपी सेन की सराहनीय भूमिका रही। दमोह जिले के शानदार प्रदर्शन पर जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा, नन्हेसिंह सहायक संचालक, आरएस राजपूत, जेपी पटेल, डीके मिश्रा, वायके कोरी, गंगेले बीईओ, जीपी झारिया बीआरसीसी, जेएल अहिरबाल, दीपक श्रीवास्तव, रोहित अठ्या , रघुराज राजपूत, परमलाल रैकबार, आरिफ अंजुम, अशोक साहू , डॉ. सुशील गुप्ता, बारीबाई धुर्वे , हुकुम धुर्वे, महेंद्र दीक्षित, मनोहर सिंह, बेनी सींग व समस्त खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button