धार्मिकमध्य प्रदेश

बजरंग दल का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम हुआ संपन्न

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मंडीदीप । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला भोजपुर में बजरंग दल का त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम अखंड ज्योति दुर्गा उत्सव समिति पार्क पटेल नगर मंडीदीप में संपन्न हुआ जिसमे 200 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई। त्रिशूल दीक्षा प्रांत संयोजक सुशील सुडेले जी द्वारा संपन्न कराई गई जिसमें उनके द्वारा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि यह त्रिशूल दीक्षा धर्म की रक्षा बहन बेटियों की रक्षा गौ माता की रक्षा के लिए आपको दिया जा रहा है । समय-समय पर धर्म की रक्षा के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं जिससे धर्म की रक्षा हो सके हमें सदैव धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहना है, और समाज के लिए काम करना है।
जानकारी देते हुए जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रामभरोसे विश्वकर्मा द्वारा बताया कि त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में प्रांत संयोजक सुशील, प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गवांडे, प्रांत धर्म प्रसार सह प्रमुख संजीव पटेरिया, विभाग संयोजक राजकुमार चौहान, जिला मंत्री अरविंद खरे, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर, जिला संयोजिका हेमलता शर्मा, प्रखंड संयोजिका हेमलता गुबरेले, जिला संयोजक गोलू मालवीय , जिला सह मंत्री अजय पाल, जिला सह मंत्री राजेश मालवीय, जिला सह संयोजक बब्लू राजपूत, जिला सुरक्षा प्रमुख मनोज योगी, जिला गो रक्षा प्रमुख सोनू परमार, जिला सेवा प्रमुख विजय कुमार, जिला समरसता प्रमुख विजय सोनी, मंडीदीप प्रखंड अध्यक्ष मुरारी पारीक, प्रखंड संयोजक अंकित विश्वकर्मा , प्रखंड सह मंत्री बुद्ध सेन पटेल, प्रखंड सह मंत्री ब्रज मोहन धाकड़, केशवपुर प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश राजपूत प्रखंड मंत्री मोहित मेघानी, मिसरोद प्रखंड अध्यक्ष मुकेश चौहान, प्रखंड उपाध्यक्ष नेतराम मालवीय वहीं तीनों प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button