मध्य प्रदेश
श्रीजी की प्रतिमाओं की हुई नगर में भव्य अगवानी
ब्यूरो चीफ़ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा नगर के सुधा सागर नगर से रथों के माध्यम से श्रीजी की दो प्रतिमाओं की भव्य नगर अगवानी की गई । जिसमें जैन समुदाय द्वारा घर एवं अपने प्रतिष्ठानो के सामने से चल समारोह में निकले श्रीजी की प्रतिमाओं की अगवानी श्रीफल और आरती कर की गई।
प्रतिमाएं कर्रापुर पंच कल्याणक महामहोत्सव में 108 समय सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठित होने हेतु गई हुई थी जो रविवार को ग़ैरतगंज लाई गई थी जिन की अगवानी सकल दिगम्बर जैन समाज एवं युवा शक्ति के सानिध्य में की गई।
सम्पूर्ण कार्यक्रमकर्ता तारा चंद जैन, पुत्र विजय कुमार जैन ग़ैरतगंज के द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है।



