बस ने युवक को कुचला, युवक की मौके पर मौत
रायसेन । मंगलवार की सुबह रायसेन में एक व्यक्ति को बस ने कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं आक्रोशित लोगों ने बस के कांच फोड़ दिए मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी द्वारा मामले को शांत कराया वही बस को थाने पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 7 बजे शहर के वार्ड क्रमांक 14 के निवासी संतोष साहू पिता श्यामलाल साहू उम्र 50 वर्षीय कांठ वाले प्रतिदिन की तरह सागर मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर गए थे, इसी दौरान सागर भोपाल बस क्रमांक MP 19 P3556 ने उनको कुचल दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने आक्रोश जताते हुए बस के आगे के कांच फोड़ दिए वहीं ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया।
घटना की जानकारी लगते ही रायसेन थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाइश दी वहीं बड़ी घटना होने से रोकी वहीं बस में बैठी सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया।



