खरीद केंद्रों पर मची है धान की गुणवत्ता के नाम पर लूट, किसानों की उपज की कम नापतौल से अन्नदाताओं को सरेआम ठगा भी जा रहा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जिले में धान की उपज बेचने आए किसानों के साथ खरीदी केंद्र प्रभारियों द्वारा खुली लूट मची हुई है।जिससे किसान हैरान परेशान हैं।उनकी समस्या सुनने के लिए कोई माई का लाल आगे नहीं आ रहे है। किसान संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भीखामोश बने हुए हैं।लापरवाही और मनमानी का आलम यह है कि अन्नदाताओं को कहीं धान की कम तुलाई तो कहीं धान की गुणवत्ता एफएक्यू नियम का बहाना बनाकर किसानों से नकदी रुपये वसूली की जा रही है।
आमखेड़ा तुलाई केंद्र पर भारी गड़बड़ी…..,
तहसील गैरतगंज के आमखेड़ा धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी एक महिला स्व सहायता समूह द्वारा की जा रही है। धान बेचने आए किसान रहीम खान, महिला किसान सुनीता बाई ने बताया कि हम लोग घर से ट्रैक्टर ट्रॉली किराए पर लेकर उसमें धान लोड करवाकर आमखेड़ा केंद्र पर तुलाई कराने आए।पहले धान की गुणवत्ता को लेकर नियमों का हवाला देकर नकद सेवा वसूली गई। बाद में केंद्र के हम्मालों तुलावटियों द्वारा धान तुलाई के दौरान4 और 3 किवंटल कम तुलाई कर दी है।इस तरह तुलाई सहित हर जगह पर किसानों को ठगा जा रहा है। किसानों की शिकायत को कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है।
हर धान खरीदी केंद्रों पर मनमानी…..
जिले के हरेक धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के साथ जमकर लूट खसोट की जा रही है।लाल धान गुणवत्ता और तुलाई के नाम पर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।खरीदी केंद्रों पर ना तो धान बेचने आए अन्नदाताओं के लिए ना तो पीने के पानी और छाया के कोई पुख्ता इंतजाम भी दूर दूर तक नहीं है।




