क्राइममध्य प्रदेश

सूने मकान में चोरों ने लगाई सेंध: सोने चांदी के जेवर एवं नगदी चुराने वाले चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर, बरेला । बरेला थाना क्षेत्र के सूने मकान में चोरों ने चैनल गेट का ताला तोडकर चोरी का मामला सामने आया है। बरेला थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार संगीता बाई, हिनोतिया निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर पर ताला लगाकर बिलहरी रोड पर अपने खेत चली गयी थी और पति भैस चराने गये थे शाम को घर वापस लौटी तो देखा कि घर का चेनल गेट का ताला टूटा था घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था एवं आलमारियों का लाकर टूटा था जिसमे रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगद बीस हजार रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी करके ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विेवेचना में लिया गया।

Related Articles

Back to top button