गुरुकुल में आयोजित किया गया वार्षिक खेल महोत्सव
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । नगर के एक मात्र सी.बी.एस.ई. संस्था गुरुकुल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खरिया मे वार्षिक खेल महोत्सव सप्ताह प्रारंभ किया गया, जिसका समापन तहसीलदार शत्रुधनसिंह एवं थाना प्रभारी एमएल भाटी के द्वारा किया गया। इस खेल महोत्सव में छात्र- छात्राओं द्वारा विभिन्न खेल खो खो ,कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, गोला फेक इत्यादि अनेक खेलों में भाग लिया गया।
इस वार्षिक महोत्सव में तहसीलदार एवं थाना प्रभारी उदयपुरा द्वारा विद्यार्थियों को जीवन खेलों का महत्व समझाते हुए अपने जीवन में खेलों को अग्रसर रखने का एवं खेल के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
साथ ही संस्था संचालक रामकृष्ण श्रोत्रिय, कुलदीप विश्नोई, श्याम मालानी एवं संस्था प्राचार्या नेहा अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया एवं खेल के क्षेत्र में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाइयां दी गई।



