सिक्ख समाज ने संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सोमवार को सिक्ख समाज के लोगों द्वारा भगवती मानव कल्याण संगठन के साथ मिलकर मध्यप्रदेश में पूर्ण शराबबंदी को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया । जिसमें उल्लेख किया गया है कि मध्यप्रदेश में लगातार शराब से लाखों लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं शराब के सेवन से कई घर तो बेरोजगार हो चुके हैं परिवारों में लड़ाई झगड़े आए दिन हो रहे हैं शराब के नशे से दमोह में अधिकतर चाकूबाजी जैसी घटनाएं घट रही हैं ऐसे में जो हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है गरीबों को गरीबी से ऊपर उठाने के लिए कभी पूरा नहीं होगा । मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाए जिससे गरीब लोगों का कल्याण हो जाएगा श्री सिंघ सभा सिक्ख समाज के सदस्यों ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता 10 सालों से लगातार नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं यह बड़ा सराहनीय कार्य है और आगे कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता रात दिन जाकर जो कार्य कर रहे हैं उन्हें उनका लक्ष्य की सफलता भी जल्द से जल्द मिले । वही भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने कहा कि सिक्ख समाज के सदस्यों ने जो मध्यप्रदेश को शराबबंदी को लेकर आज हम सबके साथ ज्ञापन दिया है वह बड़ा सराहनीय है हम सब धर्म के लोग जब एक साथ खड़े होंगे तो निश्चित ही हमारा मध्यप्रदेश नशामुक्त होगा वही कहा कि अगर शराबबंदी पूर्णतया जल्द नहीं की गई तो जनहित के लिए आंदोलन करने के लिए बाद होंगे।



