मध्य प्रदेश

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका : प्रभारी प्राचार्य आरती धुर्वे

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में 12 और 13 जनवरी को युवा नीति निर्माण को लेकर आयोजित होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम के उपलक्ष में छात्र -छात्राओं को जागरूक करने के लिए शासकीय महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद प्रभारी दीपिका जैन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रैली का आयोजन किया गया । जिसमें राष्ट्र निर्माण में युवा वर्ग की सहभागिता को और अधिक किया जाए। छात्र-छात्राओं ने युवा नीति निर्माण में अपने विचार एवं सुझाव दे सके।
इस अवसर पर अमन यादव, राहुल चौरसिया, रूबी कुर्मी आदि छात्र छात्राओं ने अपने अपने सुझाव दिए। जिसकी प्रभारी अभिलाषा चौरसिया को बनाया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे द्वारा युवा नीति निर्माण पर उद्बोधन दिया की राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, भारत का भाग्य उसकी तस्वीर बदलने में सक्षम है देश के युवा राष्ट्र को विकसित बनाने में युवाओं की सर्वाधिक महत्वपूर्ण जनभागीदारी हो सकती है। कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय उमरियापान के समस्त स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।

Related Articles

Back to top button