मध्य प्रदेश

आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक केके शर्मा निलंबित

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

राजगढ़ । एमपी में रिश्वत के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन अधिकारियों के घूस लेते हुए वीडियो वायरल हो रहे है, और लोकायुक्त भी आए दिन अधिकारी कर्मचारियों को टैप कर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ रही इसके बाबजूद रिश्वत खोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच राजगढ़ जिले से एक घूसखोरी का मामला सामने आया है।
मामले में आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक का वीडियो वायरल पर लगे आरोप के चलते कलेक्टर के प्रतिवेदन पर कमिश्नर भोपाल ने किया आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक केके शर्मा को निलंबित, जिला संयोजक प्रभार नरसिंहगढ़ एसडीएम को सौपा गया ।
एक ओर तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी पर अपने कार्यक्रम के दौरान मंच से कार्रवाई कर रहे वहीं राजगढ़ के एक छात्रावास के अधिकारी ने अपने ही विभाग के जिला अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि वह भ्रष्ट अधिकारी पर कार्रवाई करने के लिए सीएम से मदद की गुहार लगा रहे है। जिले के ब्यावरा में आदिम जाति कल्याण विभाग के बालक उत्कृष्ट छात्रावास के अधीक्षक बृजमोहन शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। वीडियो में उन्होंने अपने आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक केके शर्मा पर रिश्वत का आरोप लगाते हुए, सीएम शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगाई है।
अधीक्षक ब्रजमोहन शर्मा ने बताया की वह आदिम जाति कल्याण विभाग के उत्कृष्ट बालक छात्रावास में अधीक्षक के पद पर पदस्थ है।
जहा छात्रावास में रहने वाले छात्रों के रहने व खाने पीने के लिए शिष्यावृति आती है, जिसमे प्रति छात्र के लिए बालिकाओं के लिए 1500 और बालको के लिए 1460 रुपए प्रतिमाह छात्र-छात्राओं के भरण पोषण व उनकी देखरेख के लिए आते है।
जिसको लेकर आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक केके शर्मा छात्र छात्राओं के लिए हर महीने आने वाली शिष्यावृति में से रिश्वत के रूप में 10 हजार रुपए अपना हिस्सा मांगते है। अगर पैसे नही देते है, तो वह शौकाज नोटिस जारी कर देते हैं और दबाब बनाते है। जिससे सब परेशान है और जिले के सभी अधीक्षक उन्हें हर महीने पैसे देते है। उन्होंने बताया की इसी साल 2022 जुलाई में उन्होंने तलेन कन्या छात्रावास में किसी कारण नोटिस जारी किया था। जहा पदस्थ महिला अधिकारी के नाम पर उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक के के शर्मा के निवास पर जाकर 10 हजार रुपए दिए थे।

Related Articles

Back to top button