मध्य प्रदेश

दमोह पुलिस अधीक्षक तेनिवार का तबादला राकेश कुमार सिंह होंगे नए एसपी

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह। लंबे समय से चल रही कशमकश के बाद आज 27 दिसंबर को दमोह के पुलिस अधीक्षक डीआर तेनिवार का ट्रांसफर हो गया। अब दमोह के नए एसपी राकेश कुमार सिंह होंगे। भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के अधिकारी राकेश कुमार सिंह वर्तमान में सेनानी 13 वाहिनी ग्वालियर मैं पदस्थ है जिन्हें अब दमोह का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। संभावना है कि राकेश कुमार सिंह एक-दो दिन में दमोह एसपी का पदभार संभालेंगे। उल्लेखनीय है पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दमोह आगमन के दौरान हेलीपैड पर अनेक लोगों ने कलेक्टर हटाओ एसपी हटाओ दमोह बचाओ के नारे लगाए थे।

Related Articles

Back to top button