अवैध पिस्टल के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विजय राजपूत को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया। जो दिनाँक 16 जनवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में रात्रि भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक स्कूटी से बांदकपुर से धरमपुरा तरफ आ रहे है जो अपने पास अवैध रूप से पिस्टल रखे हुये है जो उक्त सूचना की तस्दीक की गई एवं दोनों युवको को पुलिस बल की मदद से हिरासत में लेकर पूछतांछ की एवं जामा तलाशी ली गई, जिनके पास से एक देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद हुये जिनसे उक्त पिस्टल एवं कारतूस रखने के संबंध में लायसेंस पूछा जो कोई दस्ताबेज नहीं होना बताया, जो उक्त आरोपियों का कृत्य आयुध अधिनियम की धारा 25, 27 एक्ट के तहत् दण्डनीय पाये जाने से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, एवं उनके विरूद्ध आयुध अधिनियम की धारा 25/27 एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
नाम आरोपी नवीन पिता मनोज आदर्श निवासी बड़ापुरा, करन पिता हरप्रसाद बेन निवासी हजारी की तलैया दमोह।
जन्त मशरूका- 1-एक देशी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत, उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी, आर. ओमप्रकाश, आर. गनपत, आर. रवि गौतम आर. नवीन की विशेष भूमिका रही ।



