कार ट्रक की भिड़ंत में 5 लोग घायल, सागर रेफर
ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । राहतगढ़ तिगड्डा के करीब नेशनल हाइवे पर तिराहे के पहले गुरुवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन को सागर रेफर कर दिया गया है।
राहतगढ़ पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बेगमगंज के रामनगर निवासी शिक्षक मदन सोनी का परिवार अपनी स्विफ्ट कार से त्योंदा रसूलपुर पूजा करने गया था । वहां से लौटते वक्त उनकी कार राहतगढ़ के भोपाल तिराहे के पास खड़े एकआयशर ट्रक में जा घुसी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में कार में सवार 45 वर्षीय सविता सोनी, 49 वर्षीय मीना सोनी, 23 वर्षीय वर्षा सोनी और 5 वर्षीय बालक चीकू गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी मिलते हैं डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सविता, मीना और चीकू को गंभीर चोट होने की वजह से जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि स्विफ्ट कार के परखच्चे के उड़ गए वहीं एक्सीडेंट के बाद कार दूसरी तरफ मुड़ गई।



