एकदिवसीय आयुष मेला का आयोजन, सैकड़ो मरीजों को हुआ लाभ
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। बटियागढ़ में संत श्री रविदास जयंती के अवसर पर पं. गिरीश सोनकिया खेल परिसर में आयुष विभाग डॉ. राजकुमार पटेल जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन में एक दिवसीय आयुष मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बटियागढ़ सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से सेकड़ो मरीजों ने मेला में पहुचकर लाभ उठाया। नोडल अधिकारी डॉ. राहुल चौरसिया ने बताया 467 मरीजो का उपचार कर दवाइयां प्रदान की गई। एवं मुख्य अतिथियों को औषधि, पौधे एवं जीवन रक्षक किट प्रदान की गई। जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद कटारे, जिला पंचायत सदस्य राव बृजेंद्र सिंह, करन सिंह पटेल सरपंच बटियागढ़, मंगल कुशवाहा प्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष बटियागढ़, आनन्द त्रिवेदी, नरेन्द्र कटारे सरपंच, जितेन्द्र सिह, कमल मिश्रा जनपद सदस्य, अमज़द खान, डॉ. प्रीति आयुषी एवं आयुष विभाग के कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिक की उपस्थिति रही।



