ग्राम पंचायत सनकुई बनी भ्रष्टाचार का अड्डा, सरपंच सचिव ने बिना कार्य किए निकाली राशि
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सनकुई में सरपंच सचिव के द्वारा बिना निर्माण कार्य किए राशि का आहरण किया जा रहा है l लेकिन सचिव के ऊपर कोई कार्यवाही ना करना कहीं कहीं जिला पंचायत का संरक्षण प्राप्त है तभी तो समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित करने के बाद भी भृष्ट सचिव के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई । सुनीता विश्वकर्मा के द्वारा बताया गया कि चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे ग्राम में बीमारियां फैलने की लगातार आशंकाएं बनी हुई है। जहां पर सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं पर ग्राम पंचायत सनकुई में सरकार की योजनाओं को ताक में रखकर सारे नियमों में पानी फेरा जा रहा है। वहीं सूत्रों ने बताया कि फर्जी बिल लगाकर सरपंच माया बाई लोधी सचिव गुमान सिंह बागरी एवं रोजगार सहायक मोहम्मद रजा के द्वारा राशि आहरित की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि काम तो कुछ नहीं हुआ पर बिल फर्जी लगाए गए हैं। 8931, 3200, 4900, 4800, 4400, 3050, 30721, 123562, 22800, 4900, 4900, 1800, 1820, 3200, 4900, 4800 के बिल लगाए गए है, इन बिलों की अगर जांच की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हों जायेगा।
ईओडब्ल्यू को सौंपी जाएगी जांच
सुनीता विश्वकर्मा के द्वारा बताया गया कि मैने सरपंच माया बाई लोधी सचिव गुमान सिंह बागरी एवं रोजगार सहायक मोहम्मद रजा की शिकायत जनपद सीईओ, जिला पंचायत सीईओ, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, एवं अनेको जगह पर किया पर मुझे न्याय कहीं नहीं मिला इसलिए में अब इनकी शिकायत ईओडब्ल्यू को करूंगी ताकि मुझे न्याय मिल सके। सूत्रों के द्वारा बताया गया कि सरपंच पति कढोरी लाल पटैल के पास आय से अत्यधिक संपत्ति है, इसी प्रकार सचिव गुमान सिंह बागरी एवं रोजगार सहायक मोहम्मद रजा के पास भी आय से अधिक संपत्ति है जिसकी जांच की जाएगी तो हकीकत सामने आएगी। अगर सचिव गुमान सिंह बागरी एवं रोजगार सहायक मोहम्मद रजा की जांच ईमानदारी पूर्वक की गई तो सचिव गुमान सिंह बागरी निलंबित एवं रोजगार सहायक मोहम्मद रजा की सेवा समाप्त हो सकती है।



