हार्वेस्टर में घुसा बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
भोपाल विदिशा हाईवे कुल्हाड़ीया मोड़ की घटना
रिपोर्टर : नसीम अली
दीवानगंज । बुधवार को दीवानगंज के भोपाल विदिशा हाईवे कुल्हाड़ीया मोड़ पर भोपाल की तरफ से आ रहे मोटर साइकिल चालक अनियंत्रित होकर विदिशा की ओर से आ रहा है हार्वेस्टर में नीचे घुस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया मोटरसाइकिल चालक हेलमेट पहने था और गनीमत रही कि वह हार्वेस्टर के पहिए के नीचे नहीं आया और बाल बाल एक बड़ा हादसा होने से बचा। जानकारी के मुताबिक रोहित रजक निवासी भोपाल जो भोपाल से बीना जा रहा था दीवानगंज के भोपाल विदिशा हाईवे कुल्हाड़ी या मोड़ पर मोटरसाइकिल ने नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर हार्वेस्टर में मोटरसाइकिल घुस गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची दीवानगंज पुलिस ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के डॉ दिनेश प्रजापति द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया वहीं 108 एंबुलेंस के पायलट रोहित शाक्य की मदद से सांची अस्पताल में भर्ती कराया



