राजधानी में मेडल हासिल करने वाले कर्मचारियों का हुआ सम्मान
राज्यस्तर पर दो मेडल प्राप्त किये थे दमोह जिले के कर्मचारियों ने
शोऐब पठान और रूपेश अहिरबाल हुए सम्मानित
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नवीं विभागीय कर्मचारी अधिकारी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 फरवरी से 18 फरवरी तक भोपाल में आयोजित हुई थी । जिला खेल अधिकारी विवेकदत्त शर्मा ने बताया कि जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला समदई संकुल तेजगढ़ में पदस्थ शोऐब पठान को राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर रेस में रजत पदक प्राप्त हुआ था और दमोह से ही रूपेश अहिरबाल का बैडमिंटन में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इन दोनों कर्मचारियों को जिले के समस्त प्राचार्यों प्राचार्यों की उपस्थिति में जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा द्वारा शॉल श्रीफ़ल और ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया और कहा कि इस सत्र में खेल के मुकाम पर स्कूली खिलाड़ियों के साथ साथ हमारे कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश स्तर पर मेडल प्राप्त कर दमोह जिले को गौरवान्वित करने का मौका दिया । इनके अलावा कोच धर्मेन्द्र असाटी , हरिकांत उपाध्याय और धमेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। वहीं पदक विजेता शोऐब पठान ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पिता स्व. आमीन खान को दिया और कहा कि खेल अधिकारी विवेकदत्त शर्मा के भरपूर सहयोग से आज ये रजत पदक प्राप्त हुआ है अगले वर्ष इसे स्वर्ण पदक में तब्दील करने का भरसक प्रयास करूंगा ।इस विशेष उपलब्धि पर पी. के. रैकबार (डीपीसी) , नन्हे सिंह ठाकुर (सहायक संचालक) , आर. एस. राजपूत , एस के असाटी, जे.पी.पटेल, डी.के. मिश्रा, वाय. के. कोरी, सुधीर गंगेले, जी.पी.झारिया, एन.एस. राजपूत, जे.एल. अहिरबाल, रघुराज राजपूत, परम लाल रैकबार, आरिफ अंजुम, अर्चना जैन, आरपी कुर्मी, डॉ.आलोक सोनवलकर, मनीष शर्मा, धर्मेंद्र असाटी, दीपक मिश्रा, बीएल अहिरवार, इंदरसिंह, अशोक साहू , डॉ. सुशील गुप्ता (टाइम्स कॉ.), अनरथ सींग, बारीबाई धुर्वे, हुकुम धुर्वे, महेंद्र दीक्षित, मनोहर सिंह, चंपालाल सेन,बेनी सींग व समस्त खेल प्रेमियों ने बधाइयां प्रेषित की मंच संचालन मोहन राय ने किया ।



