87 वीं त्रिमूर्ति व शिव रात्रि पर्व को निकाली गई शिवशंकर शोभा कलश यात्रा, शिव पार्वती अवतरण की रही धूम
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा गाधी ग्राम में हुआ आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के गाधी ग्राम बुढ़ागर में शिव पिता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर झन्डा वंदन के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केन्द्र द्वारा शनिवार को दोपहर 3 बजे से परम पिता शिव बाबा एवं 87 वी वर्षगांठ के आवाह्न पर कलश शोभा यात्रा गाधी ग्राम बुढागर में नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सभी माताये और भक्तगण सहित ग्राम वासियो से शिव पिता ब्रम्हा बाबा के 87 वर्ष का जन्म उत्सव बैंड बाजे के मनाया गया । इस आयोजन में जबलपुर, बरेला, राझी, सिहोरा, बहोरीबंद, मझगवा सहित अन्य क्षेत्रों से भाई बहन उपस्थित हुये ।
आयोजन कर्ता- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाधी ग्राम बुढ़ागर की संचालिका बीके बहन ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत वंदन किया और शिव बाबा की शोभायात्रा में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया ।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके कृष्णा बहन, बीके बबीता बहन, बीके गीता बहन, बीके संगीता बहन, दुर्गा माता के साथ साथ भगवान भाई, राजेश भाई, रमेश भाई, मनीष भाई, अर्जुन भाई के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा धारी उपस्थित रहें ।



