खेलमध्य प्रदेश
एक करोड़ के इंडौर स्टेडियम का लोकार्पण रहा जन चर्चा का विषय
नगर परिषद नहीं करा पाई साफ सफाई व साज-सज्जा
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी। एक ओर जहां प्रदेश सरकार छोटे-छोटे कार्यों का भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अपनी महिमा का बखान करती नजर आती है वहीं दूसरी ओर नगर परिषद सिलवानी की उदासीनता के चलते रायसेन जिले का एक करोड़ की लागत से नव निर्मित एक मात्र इंडौर स्टेडियम का लोकार्पण बिना साजसज्जा और सफाई के ही क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह राजपूत से फीता कटवाकर औपचारिकता पूर्ण कर दी जो नगर में जनचर्चा का विषय बना हुआ है।
नगर परिषद सिलवानी को देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण जल्दबाजी में बिना तैयारी के ही कर दिया। भवन की ना तो सफाई कराई और न ही साजसज्जा की गई। और करोड़ों की सौगात के लोकार्पण का क्षेत्र के खिलाड़ियों और नागरिकों को बेसब्री से इंतजार था परंतु जिम्मेदारों ने इसका प्रचार प्रसार और जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा। वहीं विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम में स्वयं के प्रचार प्रसार के लिए लाखों रूपये के फलेक्स और कटाउट मुख्य मार्गों पर लगाये गये थे और विधायक द्वारा दी गई सौगात इंडौर स्टेडियम को सजाना उचित नहीं समझा।
ज्ञातव्य है कि नगर के खिलाड़ियों की वर्षों से की जा रही मांग पर पूर्व केबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के अथक प्रयास से एक करोड़ की लागत का इंडौर स्टेडियम स्वीकृत हुआ था।
शनिवार को नगर के कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रयोगशाला का लोकार्पण एवं विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम के बाद संक्षिप्त रूप से विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा एक करोड़ तीन लाख की लागत से निर्मित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर सिलवानी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए विधायक रामपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए कोई कमी नहीं रखी जाएगी। स्टेडियम में पीवीसी मेट लगवाने हेतु विधायक निधि से दो लाख रूपये की घोषणा की। इस अवसर पर सिलवानी सोशल सोसायटी के सभी सदस्यों द्वारा विधायक रामपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरूवर सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, मुकेश राय सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीनानाथ श्रीवास्तव द्वारा किया गया।