शिक्षक की मेहनत से बच्चों का भविष्य उज्जवल, शिक्षक ने कि मिशाल कायम
रिपोर्टर : रामभरोस विश्वकर्मा
मंडीदीप । रायसेन जिले के ओबैदुल्लागंज ब्लॉक के अंतर्गत इमलिया गोड़ी सरकारी स्कूल शिक्षकों ने की मिसाल कायम शिक्षकों के द्वारा बच्चों का भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है आज वहां के बच्चो से जाकर मिला और बच्चो से जो पूछा तो जवाब बच्चो के द्वारा सही दिए गए बच्चो से प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो सही बताया मुख्यमंत्री का नाम बताया तो शिवराजसिंह चौहान बताया पहाड़े पूछा तो सही बताया मैथमेटिक्स में भी सही आंसर दिए और सॉन्ग के साथ गिनती का भी उच्चारण किया गया ऐसी अनोखी पहल और पढ़ाई देख कर आज मन में बहुत खुशी हुई और एक बात उत्पन्न हुई की इसी ओबेदुल्लागंज ब्लॉक में एक दर्जन से ज्यादा सरकारी स्कूल जिनमें शिक्षक समय पर नहीं पहुंचता है और ना ही बच्चों को सही ढंग से पढ़ाता है शिक्षक महिलाएं हो या पुरुष सिर्फ मोबाइल के अधीन रहकर मोबाइल में लगे रहते हैं जिससे उनके स्कूल के बच्चों का भविष्य खतरे में नजर आता है लेकिन ऐसे शिक्षकों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं होती है इसी ब्लॉक में एक स्कूल जिसे इमलिया गोंडी शासकीय प्राथमिक शाला से जाना जाता है जिसके शिक्षकों ने बच्चों के प्रति तन मन धन और लगन के साथ शिक्षा देने का काम कर रहे हैं जब वहां के शिक्षकों विश्राम सिंह वर्मा प्रिंसिपल, अमरसिंह शिक्षक, मेनका गुप्ता शिक्षिका, विजय कोल शिक्षक बसु वर्मा अतिथि शिक्षक इन से पूछा कि कई स्कूलों में बच्चों को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और ए बी सी डी पहाड़ा कुछ भी नहीं आते तो उन्होंने बताया कि अगर शिक्षक अपनी इमानदारी से समय पर आए और बच्चों को पढ़ाएं तो बच्चे पढ़ना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते है हमारे यहां के बच्चों को आप आकर देखो और उनसे पूछो फिर आपको मालूम चलेगा कि शिक्षा का स्तर क्या है और क्या होना चाहिए हमारे यहां कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक 84 बच्चे हैं।



