मध्य प्रदेशराजनीति

अनुसूचित विभाग कांग्रेस में हुई नियुक्तियॉ

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला कांग्रेस कार्यालय में अनुसूचित विभाग की बैठक आयोजित कर हटा एवं जबेरा विधानसभा के युवाओं को नियुक्तियॉं दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि भाजपा सरकार की अनीतियों के खिलाफ युवाओं में आक्रोश है और वह चिन्तित है अपने भविष्य को लेकर इसी तारतम्य में जगह जगह कांग्रेस की सदस्यता हो रही है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि युवाओं के लिये किसी भी प्रकार के रोजगार की बात नहीं करना चाहते भाजपाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवान दास चौधरी, नितिन मिश्रा ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना इस बात का संकेत है कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष अजय जाटव ने कहा कि जिले की विधानसभाओं में युवा भटक गये थे उन्हें कांग्रेस संगठन से जोड़कर मुख्यधारा में लाया जा रहा है। इस अवसर पर कपिल चौधरी को हटा ब्लाक अध्यक्ष रत्ना अहिरवार मौसीपुरा को जिला उपाध्यक्ष, विनोद अहिरवार गैसाबाद, कपिल अहिरवार पथरिया को जिला महामंत्री बनाया गया है साथ ही कार्यकारी में हल्लु अहिरवार, रविदास अहिरवार, मुकेश अहिरवार की नियुक्ति पुष्पाहार पहनाकर की गई। इस अवसर पर जीशान पठान, अब्दुल चिश्ती, शैलेन्द्र ठाकुर, खिल्लू ठाकुर, जमालुददीन, रूपचंद जैन, जुगल गुप्ता, राजू राज, निक्की अहिरवार समेत अनुसूचित विभाग के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button