मध्य प्रदेश

दोस्ताना वालों की मां के निधन से शादी की खुशियां गम में बदलीं

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । विश्राम गृह में भोजनशाला के कर्मचारी जहीर भाई पप्पू भाई दोस्ताना कोल्ड ड्रिंक्स गुड्डू भाई की मां का अचानक निधन हो जाने से शादी की खुशियां गम में बदल गई, जानकारी लगते ही सभी समाजों के लोग उनके निवास पर एकत्रित हो गए और सुबह 10:30 बजे उनका जनाजा बालाई टेकरी वाली मक्का मस्जिद ले जाया गया जहां नमाज जनाजा अदा करने के बाद टेकरी वाले कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।
‌ आपको बता दें कि उक्त परिवार में गुड्डू दोस्ताना की शादी का कार्यक्रम था और एक दिन पहले ही वलीमा का कार्यक्रम रात में संपन्न हुआ था 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि उनकी माता के निधन से शादी की खुशियां गम में बदल गई।
विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं सहित सामाजिक संस्था इस्लाहे मिलत कमेटी, अलखैर ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी, मुस्लिम त्योहार कमेटी, मंसूरी समाज संगठन, आरिफ मसूद फैंस क्लब ने उनके निधन पर खिराजे अकीदत पेश की है।

Related Articles

Back to top button