शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, रात्रि दस बजे तक ही बजा सकेंगे डीजे
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । आगामी होली त्यौहार शांति पूर्वक मनाने को लेकर स्थानीय थाना प्रांगण मझौली मैं थाने की शांति समिति की बैठक का आयोजन थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया जिसमे उपस्थित होलिका दहन समितियों के सदस्यों ने अपने सुझाव दिए तथा उपस्थित नगर परिषद मझौली अधिकारियों के सामने व्यवस्थाओं के संबंध में अपनी बात रखी। थाना प्रभारी ने समिति सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा की कोई भी समिति विद्युत तार के नीचे होलिका दहन नही करेगी तथा सभी स्कुलों की परीक्षाओं एंव कोर्ट की गाइड लाइन को देखते हुए रात दस बजे के बाद डीजे नही बजाये जायेंगे एंव होली में शराब पीकर हुडदंग करने वालो पर पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी तथा त्यौहार को देखते हुए पुलिस गस्त और बढाई जायेगी सभी से अपेक्षा है की प्रशासन एंव कोर्ट की गाइड का पालन करते हुए त्यौहार मनायेंगे। नगर में लगभग 20 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा, रामसनेही पटेल, रामानंद तिवारी, नगर परिषद उपयंत्री अमित बघेल, राजेंद्र चोरसिया, गामा सोनकर, मदन साहू, तेजी पहलवान, मुंडा भाईजान, इरफान मंसूरी, मोनू राय, ब्रजेश दुबे, मुकेश सेन, जितेंद्र ताम्रकार, शकील भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



