मध्य प्रदेश

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है, गांव गांव दे रहे त्योहार का संदेश दे रहे हैं

सिलवानी । सिलवानी थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने शनिवार को आगामी त्योहारों को लेकर सिलवानी थाना अंतर्गत ग्राम चंद्रपुरा, खमरिया, चैनपुर, प्रतापगढ़, शालाबररू सहित अन्य ग्रामों में सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर ग्रामीण जनों से संवाद किया एवं सभी से अनुरोध किया कि आने वाले आगामी त्योहारों पर शांतिपूर्ण ढंग से अपने त्योहारों को मनाए।
बैठक में एसडीएम सिलवानी रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ आप सभी को मिल रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले आगामी त्योहारों पर सभी लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाना है इस क्षेत्र में पिछले वर्षो में हुए किन्ही कारणों वश घटनाओं की वजह से जो क्षेत्र में अशांति का माहौल रहा उन सभी को ध्यान में रखते हुए आप सभी को भाईचारे के साथ शांति के साथ त्यौहार मनाना ।
वही सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि आप सभी त्योहारों पर ध्यान रखें अपने बच्चों को समझाइस दे कि वह शराब का सेवन ना करें, त्यौहार शांति एवं समृद्धि के साथ मनाएं। जो भी व्यक्ति अगर आपको आपत्तिजनक दिखाई पड़ता है तो पुलिस प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना दें जिस पर हम कठोर कार्रवाई कर सकें वही।
वन विभाग के द्वारा सभी को समझाइश दी गई थी आप लोग होली के त्यौहार पर लकड़ी कम से कम जलाएं क्योंकि वनों की रक्षा करना आपका भी कर्तव्य है यह वन आपके ही हैं आपको इसकी रक्षा करना है इसलिए हो सके तो त्यौहार पर कण्डे एवं अन्य चीजों का सेवन करें लकड़ी कम से कम उपयोग करें।
इस अवसर पर एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, एसडीओपी राजेश तिवारी, एसडीओपी फारेस्ट पीके रजक, थाना प्रभारी भारत सिंह, चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुशवाहा, नायब तहसीलदार अनीस धाकड़, एसडीओ पीडव्लूडी सतीश चितवार, बीईओ नरेश रघुवंशी, बीआरसी नरेंद्र रघुवंशी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button