क्राइम

MPSEB के बाड़ी के इंजीनियर के सिर पर पिस्टल लगा कर मारपीट

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज विद्युत कर्मी
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी, रायसेन । शुक्रवार की रात्रि में बिजली वितरण कंपनी बाडी़ के इंजीनियर के साथ मारपीट की घटना हुई है। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। उन्होंने ठेकेदार पर ट्रांसफर रखने पर कार्रवाई की थी जिसके तहत मारपीट की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10-मार्च 23 को शाम समय 7.30 कार्यलयीन कार्य करते समय चंद्रप्रकाश सेन ठेकेदार पिपरिया द्वारा बाड़ी वितरण केन्द्र के जूनियर इंजीनियर मनोज जायसवाल पर पिस्तौल लगाकर लोहे की रोड से ऑफिस में मारपीट की गई। कार्यलीन स्टाफ को गुंडों के माध्यम पिस्तौल दिखाकर ऑफिस से बाहर करा गया।
चंद्रप्रकाश सेन ठेकेदार द्वारा अवैध ट्रांसफार्मर रखा गया था। जिस पर बाड़ी वितरण केन्द्र के अधिकारी मनोज जायसवाल द्वारा अवैध ट्रांसफार्मर स्थापित करने पर कार्यवाही की जा रही थी। कार्यवाही को रोकने के लिए ठेकेदार चंद्रप्रकाश सेन द्वारा कार्यलय में मारपीट की गई। जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस थाना बाड़ी में दर्ज की गई| बाड़ी पुलिस ने फरियादी मनोज जायसवाल की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 353, 332, 186, 294, 506, 34 के तहत ठेकेदार चंद्रप्रकाश सेन एवं अन्य साथियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। वही विभाग ने ठेकेदार चंद्रप्रकाश सेन के विद्युत लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button