सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । सड़क हादसे में पत्रकार आदर्श पराशर की मौत हो गई, उनकी बाइक खड़ी ट्राली में टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार देवरी तहसील के निवासी पत्रकार आदर्श पाराशर उम्र 28 साल सागर से अपनी बुआ के घर अनरय में शामिल होने गए थे और वहां से तिलक लगाकर बीती रात वापस लौट रहे थे इसी दौरान नेशनल हाईवे 45 गुटोरी के पास रात 8 बजे रोड पर खड़ी ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में ही उनके द्वारा उनके चाचा के बेटे सुभाष पाराशर को फोन लगाकर कहा कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है आप लोग तुरंत पहुंचे उनके परिवार के हैं आप लोग तुरंत पहुंचे उनके परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल नरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन रात 2 बजे उनके हार्ट बीट बंद हो गई बीपी लो हो गया उनके पैरों में गंभीर चोट लगी थी जिस कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।
नरसिंहपुर में पीएम के बाद पार्थिव शरीर को निज निवास लाया गया और नम आंखों से परिजनों, मित्रो, शुभचिंतकों ने मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी।।
आदर्श पाराशर वर्तमान में भारत 24 न्यूज़ के रिपोर्टर थे और कई चैनलों में काम कर चुके है होने वाली थी शादी अभी 3 दिन पहले ही उनके लिए रिश्ता आया था लड़की वाले उनको देखने भी आए थे उनकी शादी की बात चल रही थी कुछ दिनों बाद रिश्ता तय होकर शादी होना थी लेकिन शादी से पहले ही परिवार में मातम छा गया है सभी इस खबर से दुखी है आज से 2 साल पहले उनके पिता की भी सड़क हादसे में ही मौत हुई थी घर में उनका छोटा भाई और मां है।



