मध्य प्रदेश

आदिवासी समाज द्वारा रानी दुर्गावती चौराहा के नाम से सतरंगी झंडा लगाया

रिपोर्टर : नरेन्द्र राय
सिलवानी । रायसेन जिले की तहसील सिलवानी के ग्राम प्रतापगढ़ में आदिवासी‌ समाज द्वारा रविवार को रानी दुर्गावती चौराहा के नाम से सतरंगी झंडा प्रतापगढ़ चौराहा पर लगाया गया । कार्यक्रम के तहत देवदास उईके ने गोंडी मंत्र उच्चारण कर वीरांगना रानी दुर्गावती की पूजा अर्चना कर झंडा फहराया । क्षेत्र के आदिवासियों ने इस चौराहे पर रानी दुर्गावती के प्रतिमा (स्टेचू) लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक रहेगी । वही
इस अवसर पर क्षेत्र के राजा नीलमणि शाह देवरी जागीर, धरमदास ईमने जनपद सदस्य, महेश ककोडिया जनपद सदस्य, भगवत सिंह पूर्व सरपंच, शिवराज, तेज प्रताप शाह, सरपंच प्रतिनिधि पप्पू ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि रामलाल उईके सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button