मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने किया ईकेवाईसी सेन्टरो का निरीक्षण
सिलवानी । लाडली बहना योजना के लिए की जा रही ईकेवाईसी की जानकारी लेने कलेक्टर अरविंद दुबे सेंटरों पर पहुंचे।
उन्होंने रविवार को नगर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने लाडली बहना योजना की ईकेवाईसी की जानकारी ली और कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। नगर के कई केंद्रों पर पहुंचकर ईकेवाईसी की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नही की जावेगी। इस अवसर पर एसडीएम रवीश श्रीवास्तव सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



