मध्य प्रदेश

ऋतु विश्वकर्मा बनीं सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट-ऑन- रिकार्ड जिले का बढ़ाया गौरव

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर के गांधी बाजार निवासी ऋतु विश्वकर्मा पति चैतन्या विश्वकर्मा सुपुत्री चेतन आनंद विश्वकर्मा ने भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित जून 2025 की प्रतिष्ठित एडवोकेट्सऑन रिकॉर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर बेगमगंज सहित पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है एओआर परीक्षा देश की सबसे कठिन कानूनी परीक्षा मानी जाती है और इसमें सफलता प्राप्त करने वाले अधिवक्ताओं की संख्या सीमित होती है ऋतु विश्वकर्मा वर्तमान में भारत के उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं उन्होंने वर्ष 2018 में नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी इसके बाद उन्होंने देश की अग्रणी विधि फर्मों सिरिल अमरचंद मंगलदास तथा ट्राइलीगल में कार्य करते हुए कानूनी अनुभव अर्जित किया वही एओआर के अधीन एक वर्ष का अनिवार्य प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उन्होंने यह प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की है एडवोकेट-ऑन-
रिकॉर्ड का दर्जा प्राप्त होने के बाद अब वे सर्वोच्च न्यायालय में सीधे वकालतनामा दाखिल करने याचिकाएं प्रस्तुत करने तथा मामलों की संपूर्ण कानूनी जिम्मेदारी संभालने के लिए अधिकृत होंगी हाल ही में 22 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने नए एओआर अधिवक्ताओं को उत्कृष्टता ईमानदारी और सतत अध्ययन को अपने पेशे का मूल मंत्र बनाने का संदेश दिया ऋतु विश्वकर्मा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर, सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह तोमर, अजय जाट, सुरेश ताम्रकार, कमल साहू, हरि साहू सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Back to top button