मध्य प्रदेश

पांचवी,आठवीं की वार्षिक परीक्षा 25 मार्च से

प्राइवेट एवं सरकारी विद्यालयों मे अध्ययनरत बच्चे एक ही केंद्र मे देंगे साथ-साथ परीक्षा।
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देश पर जिला प्राथमिक/माध्यमिक वार्षिक प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन 25 मार्च से शुरु होने जा रहा है,जिसमे पहली बार प्राइवेट विद्यालयों के अध्ययनरत बच्चे सरकारी बच्चों के साथ परीक्षा देंगे।
ब्लाक परीक्षा प्रभारी बीएसी हेमंत सामल जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा ने बताया की राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देश पर ढीमरखेड़ा ब्लाक मे कुल 31 परीक्षा केंद्र बनाये गये है,जिसमे 3285 बच्चे पांचवी एवं 3345 बच्चे आठवीं के शामिल होगे ।
दोनो परीक्षाएँ 25 मार्च से 03 अप्रैल तक निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी । नकल रोकने एवं निर्विघ्न परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के लिए ब्लाक स्तर पर उड़नदस्ता का भी गठन किया जा चुका है,जो परीक्षा केन्द्रो का सतत निरीक्षण कर प्रतिवेदन बीआरसीसी परीक्षा कक्ष मे जमा करेंगे ।
जन शिक्षा केन्द्रो से वितरित होगें प्रश्नपत्र
इस बार विकासखंड ढीमरखेड़ा के सभी नौ जन शिक्षा केन्द्रो को प्रश्न पत्र वितरण एवं अमूल्यांकित परीक्षा कापी जमा करने का केंद्र बनाया गया है, जहाँ से केंद्राध्यक्ष परीक्षा शुरु होने के आधा घंटे पहले सील बंद प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे एवं परीक्षा उपरांत अमूल्यांकित सील बंद कापी जमा कर सकेगे ।
कोई भी बच्चा परीक्षा देने से वंचित ना हो इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह, जिला परियोजना समन्वयक केके डेहरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद दीक्षित, बीआरसीसी प्रेम कोरी, सूर्यकान्त त्रिपाठी, आशीष चौरसिया, अजय पाण्डेय, सुशील पटेल, मनोज गौतम, अनिल दुबे, सतेन्द्र गौतम, गणेश महोविया सहित सभी संकुल प्राचार्यो ने सभी पालकों से अपने अपने बच्चों को तय किये गये परीक्षा केंद्रों मे समय से पहुंचाने की अपील की है, ताकि कोई भी बच्चा परीक्षा से वंचित ना हो सके।

Related Articles

Back to top button