उमरा यात्रियों का फूल मालाओं से किया स्वागत
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पवित्र माह रमजान में उमरा यात्रा जिसे छोटा हज कहते हैं पर जाने वालों को मरकज मस्जिद में सामूहिक दुआ के साथ रवाना किया गया वहीं लोगों ने फूल मालाओं से यात्रा पर जाने वालों का स्वागत किया।
उमरा हज यात्रा पर हिदायतपुर निवासी मुन्ना भाई मिर्ची सेठ उनकी पत्नी और बेटा व कारी शोएब खान पवित्र माह में उमरा यात्रा करने के लिए अपने घर से मरकज मस्जिद पहुंचे जहां पर मुफ्ती जुनैद खान ने यात्रा के उद्देश्य समझाते हुए वहां किए जाने वाले कामों के बारे में समझाया और सफर की आसानियों व यात्रा की कुबूलियत की दुआ की गई। व तलबिया पढ़ाते हुए तीर्थ यात्रा पर रवाना किया। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे से माफी मांगी और आका के दर पर सलाम पेश करने की गुजारिश की।
इस अवसर पर विशेष रूप से हाजी रफीक अहमद, हाजी फिरोज खां, हाजी मुस्ताक खान, हाजी रफीक खलीफा, हाजी डॉक्टर मो. शफी, जावेद मीर खान, सैयद महबूब अली, हाजी सगीर मंसूरी, हारून खान, इमरान सिद्दीकी, अनीस खान, हाफिज जुबेर खान, जलील शाह, अब्दुल हफीज, ईशान खान, शब्बीर अहमद, अकबर अली फैसल मिर्ची, फरीद खां समेत अनेक लोग मौजूद थे।



