स्टेंट हाईवे पर रफ्तार का कहर ट्रक एक्सीडेंट, बाइक सवार एक की मौत, एक घायल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले की सिंग्रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे फलको नाला की अंधी मोड पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है.। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबेरा से सिग्रामपुर बाइक सीजी 04 एनएच 9672 से जा रहे बाइक सवार फलको नाला की अंधी मौड़ पर सड़क से लगे रखे सीमेंट के ढुलगा टकराने की बजह से भीषण हादसे में बाइक सवार आशिक पिता इंदु खान उम्र 24 वर्ष निवासी मुवार चौकी बनवार थाना नोहटा की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं बाइक के पीछे बैठा सरफराज गंभीर रूप से घायल है। एक्सीडेंट की सूचना पर सिग्रामपुर चौकी प्रभारी एसआर रिछारिया सहित पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल को 108 की मदद से उपचार के लिए कटंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. जहां पर हालत गंभीर होने पर कटंगी से जबलपुर रेफर किया गया है। घटना स्थल पर पहुंचे सिग्रामपुर चौकी आरएस रिछारिया, हेड कांस्टेबल राजेश चौबे, नारायण सिंह, गुलाब सिंह ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा के लिए जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। बता दे ईद के दिन हुए हादसे में एक कि मौत दूसरा गम्भीर घायल होने ईद की खुशियां मातम में बदल गई हैं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



