साईंखेड़ा में सर्व सुविधा युक्त सिविल हॉस्पिटल के निर्माण की मांग

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। देश एवं प्रदेश में भाजपा नीत मोदी जी, एवं प्रदेश में शिवराज जी के नेतृत्व शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लिये गये है केन्द्र सरकार के द्वारा जहां पीएम श्री योजना के द्वारा एवं राज्य सरकार के द्वारा सीएम राइस योजना प्रारंभ की गई हैं वहीं नये मेडिकल कॉलेज खोलकर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का उन्नयन कर प्रदेश में सिविल हॉस्पिटल का निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत करेली एवं बनखेड़ी में सिविल हॉस्पिटल का निर्माण किया जा रहा है गाडरवारा में भी राज्य सभा सांसद सोनी जी के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। लेकिन साईंखेड़ा तहसील केन्द्र एवं विकास खंड मुख्यालय होने के साथ तीन जिलों के 100 से भी अधिक ग्रामो के केन्द्र बिन्दु पर स्थित है एवं नगर के लगभग 25 हजार की आबादी जिसमें बड़ी संख्या नगर में ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों का पढ़ाई-लिखाई के लिए निवास रत नागरिकों की है जो कि साईखेड़ा में सर्व सुविधा युक्त सिविल हॉस्पिटल के अभाव में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जब सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, इसके बाद भी साईंखेड़ा क्षेत्र की उपेक्षा किया जाना समझ से परे है, आज से कुछ वर्षों पूर्व साईंखेड़ा की स्वास्थ्य सुविधा बनखेड़ी एवं उदयपुरा से अच्छी होने के कारण बड़ी संख्या में साईंखेड़ा उपचार के लिए आते थे, लेकिन कुछ वर्षों में स्थानीय शासन प्रशासन की उदासीनता के कारण विकसित नहीं हो पायी है, प्रशासन को तहसील मुख्यालय साईंखेड़ा में सर्वसुविधायुक्त 50 बिस्तर का सिविल अस्पताल निर्माण की मांग की है।



