मध्य प्रदेश

धूमधाम से निकली कलश शोभा यात्रा, भक्ति भाव में डूबे नजर आए भक्त, पूर्व विधायक ने राम सीता की उतारी आरती

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । रविवार को दमोह के ग्राम फुटेरा कलां में श्रीराम चौबीस अवतार मंदिर श्री महावीर धाम पर हो रही सरस संगीतमय श्री राम कथा, के उपलक्ष में श्री राधा मंदिर मेन बाजार फुटेरा कलां से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें ग्राम फुटेरा कलां सहित आसपास के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से शामिल हुए धर्म प्रेमी पुरुष, महिलाएं एवं बच्चों समूह निकला। जिसमें महिलाएं कलश लेकर, युवा वर्ग और बच्चे झंडा लेकर बड़ी संख्या में गणमान्य जन ने अपनी उपस्थिति देकर शोभा यात्रा को एक विशाल रूप दिया और सफल बनाया। रथ में सवार श्री राम लक्ष्मण और माता सीता सहित हनुमान जी के स्वरूप में छोटे बच्चों को बैठाया गया। क्षेत्रीय राजनेताओं की भी उपस्थिति रही जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक लखन पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित महावीर समिति एवं समस्त ग्रामवासी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button