विधायक रामपाल सिंह, कलेक्टर, एसपी ने श्रीमद्भागवत कथा स्थल का किया निरीक्षण
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । सिलवानी नगर के रघुकुल भवन शिववरण सिंह रघुवंशी के निवास पर भव्य विशाल श्रीमद्भागवत कथा का 7 मई को आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के मुखारबिंद से होगा। श्री मद भगवत कथा का आयोजन डॉक्टर रामाधार उपाध्याय जी की पुण्य स्मृति में की जा रही हैं। जहा शनिवार को कथा स्थल पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, रायसेन कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कथा स्थल का निरीक्षण किया।
जहां भाजपा के वरिष्ट नेता जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, वन विभाग रेंजर, एसडीओपी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी भारत सिंह सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
विधायक रामपाल सिंह ने कलश यात्रा तैयारियों पर आयोजक से चर्चा की एवं की गई व्यवस्थाओ का जायजा लिया। और सभी श्रद्धालुओ से भव्य रूप से कलश यात्रा, एवं कथा श्रवण कर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के स्वामी का आशीर्वाद सभी क्षेत्रवासी प्राप्त करें।

