क्राइम

बरेली छींद मंदिर के ट्रस्टी कृष्ण कुमार रघुवंशी पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

महिला ने आईजी को दिए आवेदन मैं लगाया आरोप
एसपी ने की जांच शुरू

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। मंडीदीप में रहने वाली एक महिला ने श्री हनुमान मंदिर छींद धाम के ट्रस्टी कृष्ण कुमार रघुवंशी पर बलात्कार किए जाने की शिकायती आवेदन पुलिस महानिदेशक देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन में उल्लेख किया मैं मंडीदीप तहसील गौहरगंज रहती हूं। मैं एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला हूँ अपने घर पर हमेशा धार्मिक आयोजन करती रहती हूँ और नियमित रूप से छींद घाम ददद्दा के दर्शन करने जाती जहाँ पर मेरा कृष्ण कुमार रघुवशी से मेरा परिचय हुआ और हमेशा राधे राधे होती रही। एक बार मैने उनसे अपनी विकट आर्थिक समस्या का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने मुझे रु 80000 ब्याज समेत दो लाख रूपये दिये 2.80,000 का एक चेक बदले में लिया जिससे मेरी यह समस्या हल हो गई। इसके बाद वह मुझसे व्हाटसप और कॉलिंग से बात करने लगा।बाद में वह अश्लील हरकते करने लगे जो कि मेरे मोबाईल में सुरक्षित है समय आने पर में वह उपलब्ध करवा दूंगी। चूकि में उसके उपकार के तले दबी हुई थी तो में उसका हाजी और सॉरी में जवाब देती रही फिर वह व्यक्ति बार बार नई लड़किया उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखने लगा जिसे कि मैने कई बार अस्वीकार कर दिया कि मैं इत्त प्रकार कि महिला नहीं हूँ। मैं मन्दिर प्रागण में जब भी जाती थी उक्त व्यक्ति मुझे प्रलोभन देता था । बार बार अपने कमरे में बुलाता था । लगभग 18 माह पूर्व इसने मेरे साथ शारीरिक सम्बंध बनाए थे और यह धमकी देता रहा कि ये बात तुमने किसी को बताई तो जान से मार दुगा । विगत 1 माह पहले नवरात्र के दिन उसने मुझे मंदिर प्रागण के कमरे में बुलाया और उसके साथ उसका हमदर्द अभिषेक ने मेरे गले के बाई तरफ शस्त्र रख कर जबरदस्ती उक्त घटना के सकारात्मक ब्यान लिये जो कि उक्त व्यक्ति के पास ही है। जबकि यर्थाथता यह है कि उक्त ब्यान में कोई सत्यता नहीं है उक्त धन राशि जो मैने उस व्यक्ति से प्राप्त कि थी वह मैने चार किस्तो में वापस कर दी परन्तु उक्त व्यक्ति ने मेरे मूल चेक चेकों को मुझे वापस नहीं किया है जोकि एक गम्भीर अपराध है ।
चूंकि मैं आवेदिका चार बच्चे जिसमे तीन अविवाहित पुत्री व एक पुत्र की माँ हूँ । उक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम को आधार बना कर वह व्यक्ति मुझे ब्लैकमेल कर रहा है और समाज में मुझे बदनाम करने कि धमकी दे रहा है इस हेतु उक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम के फूटेज को उक्त व्यक्ति से जप्त किये जाएं। उक्त बिन्दूओं के आलोक में आपसे निवेदन है कि उक्त समाज के प्रतिष्ठत व्यक्ति के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीकृत करने कि कृपा करे जिससे कि उक्त संभ्रान्त एवं समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति किसी और महिला के साथ अन्याय न कर पाये।
इस संबंध में थाना प्रभारी बरेली आशीष सप्रे का कहना है कि पीड़िता का आवेदन वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त हुआ है। पीड़िता को बयान के लिय थाने बुलाया गया है। वह अभी तक बयान देने उपस्थित नही हुई।

Related Articles

Back to top button