मध्य प्रदेश
सांप के काटने से 7 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने पंचनामा बनाकर किया मर्ग कायम
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । जिले के दीवानगंज पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम नरखेड़ा में बालक जिसका नाम पार्थ कुशवाह पिता रमेश कुशवाह उम्र 7 साल को सांप ने काट लिया हालत बिगड़ने पर परिजन दीवानगंज अस्पताल लेकर आए जांच के बाद डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही दीवानगंज हॉस्पिटल पहुंचे पुलिस हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह, हेड कांस्टेबल लखपत सिंह रघुवंशी, आरक्षक वर्मा, पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया। बालक के शव का दीवानगंज मेडिकल ऑफिसर डॉ एके माथुर द्वारा पोस्टमार्टम किया गया पोस्टमार्टम के बाद पुलिस में शव को परिजनों के सुपुर्द किया।



