राजनीति

कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत पर अभाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटीं मिठाईयां

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह विधानसभा के अभाना में कर्नाटक विधानसभा कांग्रेस पार्टी की जीत पर खुशियाँ मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। राघवेंद्र सिंह का कहना है सत्य परेशान तो हो सकता है पर पराजित नहीं, आप लोगों को याद दिला दूं कि जिस बेंगलुरु में मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की सौदेबाजी की गई थी, जिस बेंगलुरु में हमारे नेता दिग्विजय सिंह जी को अपमानित किया गया था, जिस बेंगलुरु में जीतू पटवारी के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा धक्का मुक्की की गई थी, जिस बेंगलुरु में आरिफ मसूद जी को जबरन धकेला जा रहा था उसी कर्नाटक राज्य में भाजपा का सफाया होने की समस्त कांग्रेसियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। उक्त जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गेश नामदेव द्वारा दी गई।
इस अवसर पर दुर्गेश नामदेव सेक्स्टर अध्यक्ष अभाना, राजू पांडे अभाना, हरिशंकर यादव मंडल अध्यक्ष अभाना, प्रभु सिंह ठाकुर उपसरपंच दतला, नीलेश यादव सेक्टर अध्यक्ष रंजरा मंडल, राघवेंद्र सिंह ठाकुर अमखेरा, हरिशंकर गर्ग अमखिरिया, कल्याण सिंह अमखेरा, नीलेश सिंह ठाकुर खमरिया मौजीलाल, मन्नू सिंह खमरिया, रूपलाल सेन अभाना, मुकेश शर्मा अभाना, पंकज जैन अभाना, शुभम विश्वकर्मा अभाना, पप्पू जायसवाल अभाना, सुनील विश्वकर्मा, हलके यादव अभाना, सत्यनारायण पटेल, शंकर पटेल, रमेश पटेल, हुकम अहिवाल अभाना आदि सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button