मध्य प्रदेश

निर्माणाधीन सिविल अस्पताल भवन का विधायक रामपाल सिंह ने किया निरीक्षण

सिलवानी । सिलवानी में निर्माणाधीन सिविल अस्पताल भवन का मप्र विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति तथा सिलवानी विधायक रामपाल सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण के दौरान उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री को भी देखा तथा गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। वही सीमेंट, सरिया, ब्लाक के सेंपिल भी टेस्टिंग के लिए लिए गए।
विधायक रामपाल सिंह ने कलेक्टर अरविंद दुबे तथा अन्य अधिकारियों से कहा कि निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराएं। जिससे कि नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
हाॅस्पिटल का निर्माण जुलाई 2023 तक पूर्ण हो जायेगा। निर्माण एजेंसी ने बताया कि वर्क आर्डर जनवरी 2022 में मिला था परंतु भूमि आंवटन में फसल कटने के बाद बिलंब से मिलने पर मई 2022 से कार्य प्रारंभ किया गया था वर्तमान में लगभग 75 प्रतिशत कार्य हो चुका है। जो जुलाई 2023 में पूर्ण हो जायेगा।
उन्होंने मौके पर उपस्थित सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री से भी सिविल अस्पताल भवन में मरीजों को उपलब्ध होने वाली सेवाओं तथा सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर पीआईयू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button