मध्य प्रदेश

अमानवीय : मूक पशुओं को आरी से काटकर कुएं में फेंका

उमरियापान थाना के मंगेली ग्राम की घटना, ग्रामीणों में आक्रोश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम मंगेली के ग्राम दैमापुर में एक अमानवीय घटना सामने आई है, जहां पर एक व्यक्ति के खेत में दो भैंस चली गई जिससे वह इतना आक्रोशित हुआ कि अपने दोस्त के साथ मिलकर उसने उक्त दोनों भैसों को निर्दयतापूर्वक बिजली करंट लगाकर आरी से काट दिया और बाद में दोनों भैसो को कुएं में फेंक दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुये उमरियापान थाना प्रभारी अनिल काकड़े ने बताया कि रवि मोहन पिता रामकुमार पटेल उम्र 48 साल निवासी ग्राम पडरिया खुर्द थाना उमरिया पान ने थाने आकर जानकारी दी कि उसकी दो भैंसे है जो उसके खेत के ही पास बबलू सिंह ठाकुर के खेत में चली गई जिससे आवेश में आकर 1. बबलू सिंह ठाकुर 2. गुड्डू गडारी दोनों निवासी-ग्राम दैमापुर थाना उमरियापान ने भैसों को करंट लगाया इसके बाद उनके द्वारा आरी से काटकर भैसों को कुएं में फेंक दिया गया। जैसे इस इस विभत्य घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। फरियादी ने बताया कि उसकी दो भैंसों की हत्या की गई जिसमें एक भैंस गर्भवती थी उसके बच्चे को भी मारकर कुएं में फेंक दिया, दूसरी भैंस को भी मारकर कुएं में फेंक दिया था, भैंस ग्राम छोटी पड़रिया निवासी रविशंकर पटेल की थी । वहीं जानकारी लगते ही उमरियापान पुलिस मौके में पहुंचकर भैंस के टुकड़ों एवं उसके बच्चे को कुए से निकल वाया गया । दोनों भैंस के दो-दो टुकड़े थे पूछताछ करने पर बबलू सिंह ने बताया मैंने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की है एवं आरे से टुकड़े किए हैं ।
पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक- 168/23 पंजीबद्ध करते हुये धारा 294, 506, 34, 201, 34 भा.द.वि. एवं म.प्र. कृषिक पशु परिरक्षण अधि. 1959 की धारा 4,10, पशु कू्ररता अधि.1960 की धारा 11(ठ) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। जिसमें एक आरोपी बबलू सिंह ठाकुर निवासी ग्राम देमापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं प्रकरण में एक अन्य आरोपी गुड्डू गडारी निवासी ग्राम देमापुर अभी फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तार के प्रयास जारी है।
खेत में जाने की बात को लेकर हुआ विवाद
इस अमानवीय घटना को जो भी सुन रहा है वह इसकी घोर निंदा कर रहा है। इतनी बड़ी घटना कैसे हुई यह भी एक प्रश्न खड़ा हो रहा है। जानकारी के अनुसार फरियादी की भैंस आरोपी के खेत में चली जाती थी जिससे आये दिन विवाद होता था। कई बार आरोपी के द्वारा फरियादी से इस संबंध में शिकायत की गई। विगत दिवस जैसे ही भैस आरोपी के खेत में गई तो वहां मौजूद आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार है ।

Related Articles

Back to top button