ज्योतिष

Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 10 जून 2023 शनिवार : कैसा रहेगा आज का दिन

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
༺⚜❝ जय श्री हरि ❞⚜༻
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏽 10 जून 2023 : को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शनिवार का दिन है। 10 जून को दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक रवि योग रहने वाला है। साथ ही इस दिन दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। 10 जून को कालाष्टमी मनाई जाएगी। आचार्य श्री गोपी राम से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।
🐑 मेष राशि : आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी पुराने केस में जीत होगी। साथ ही नए केस मिल सकते हैं। आप जीवनसाथी से अपनी टेंशन शेयर करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दे सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा।
🐂 वृषभ राशि : आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। आपको अपनी पिछली किसी बड़ी गलती का एहसास होगा साथ ही इससे सबक लेकर आप इन गलतियों को करने से बचेंगे। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि : आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। अविवाहितों को शादी का ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। आप रिश्तेदारों से दूरी बनाकर रहें, उनकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।
🦀 कर्क राशि : आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। किसी अजनबी की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। जिसकी वजह से आप तनावग्रस्त महसूस करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते है। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते है तो दिन शुभ है।
🦁 सिंह राशि : दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। इस राशि वाले छात्र किसी से बहस ना करें, पढ़ाई के प्रति आपका रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे है।
👰🏻 कन्या राशि : बाहर रहने और काम करने से आप थक सकते हैं और तनावग्रस्त हो सकते हैं. यदि आप अपना पैसा बचाते हैं और इसे पारंपरिक तरीके से उपयोग करते हैं, तो आप अधिक पैसा कमा सकते हैं. अपने घर को सजाना और बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान देना महत्वपूर्ण है क्योंकि वे घर में खुशी और उत्साह लाते हैं. अपने रोमांटिक विचारों के बारे में हर किसी को बताना अच्छा विचार नहीं है. ट्रैफ़िक के कारण आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए काम से जल्दी नहीं निकल पाएंगे. अप्रत्याशित आगंतुक आपकी योजनाओं को गड़बड़ा सकते हैं. छात्रों को किसी विषय में मदद की जरूरत हो तो अपने शिक्षक से बात करनी चाहिए. इसे बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए शिक्षक सलाह दे सकता है।
⚖️ तुला राशि : दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।
🦂 वृश्चिक राशि : दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्तवपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिससे आपको खुशी होगी। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लेकिन किसी के साथ पैसों के महत्वपूर्ण एग्रीमेंट में सावधानी रखें। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
🏹 धनु राशि : दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूरत जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा।
🐊 मकर राशि : अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में चल रहे विवाद के कारण अपनों से कुछ कड़वा सुनने को मिल सकता है। मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करें। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। ज्यादा भावुक होने से आप ही परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं। अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।
⚱️ कुम्भ राशि : *आज आपको काम को जल्दी छोड़ देना चाहिए और कुछ ऐसा करना चाहिए जिसमें आपको वास्तव में मजा आता हो. दोस्तों के साथ किसी पार्टी में भले ही आप काफी पैसा खर्च करें, लेकिन पैसों की स्थिति अभी भी ठीक रहेगी. आपका साथी आपको धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा, और यह अन्य बुरी आदतों को भी छोड़ने का एक अच्छा समय है. यदि अचानक आपकी कोई रोमांटिक मुलाक़ात होती है, तो आप भ्रमित महसूस कर सकते हैं. अगर आपके पास अपने परिवार या दोस्तों के लिए पर्याप्त समय नहीं है तो आज आप कुछ खिन्न महसूस कर सकते हैं. पार्टनर के साथ आज आप बाहर घूमने का आनंद उठा सकते हैं. अपने बच्चों के साथ समय बिताने से भी आपको आराम मिलेगा 🐬 मीन राशि : आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपकी परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, जिससे आपके कामों में रूकावटे आ सकती है। इस राशि के लोगों को ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। आप अपने जीवनसाथी के फिजूल खर्च से बचें। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। इस व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। *(Don’t copy my page)_*
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी नजदीकी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻‍♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

Related Articles

Back to top button